23.1 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ‘आप’ कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

मेरठ, 23 मार्च । नई आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर शुरू हुआ सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। आप ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में मेरठ में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केजरीवाल की गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया।

बता दें कि मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर आप कार्यकर्ताओं ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए और कहा कि मौजूदा वक्त में देश में एक तानाशाही सरकार चल रही है, जो विपक्षी दलों के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। मौजूदा सरकार विपक्षी दलों को खत्म करना चाहती है।

वहीं, आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा, “इस देश के अंदर विपक्ष की सबसे मजबूत और बुलंद आवाज अरविंद केजरीवाल हैं। अरविंद केजरीवाल इस समय नरेंद्र मोदी के आंखों में सबसे ज्यादा खल रहे हैं। कारण यह है कि केजरीवाल बुनियादी चीजों पर सवाल करते हैं और बुनियादी चीजों पर राजनीति करते हैं। उनको (केजरीवाल) आधी रात को गिरफ्तार कर लिया गया। बीजेपी ईडी और सीबीआई के दम पर चुनाव लड़ रही है, इसलिए आधी रात को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने का काम किया गया।”

उन्होंने आगे कहा, “आने वाली 26 तारीख को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में हम लोग पीएम हाउस का घेराव करने जा रहे हैं। हम लोग ना रूकेंगे और ना ही दबेंगे।”

गौरतलब है कि ईडी ने नई आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मनीष सिसोदिया, संजय सिंह को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया जा चुका है।

अन्य ख़बरें

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

यादव समाज ने धूमधाम से मनाई राधा अष्टमी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading