37.6 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

रांची के व्यस्त मेन रोड पर पत्नी के साथ खरीददारी कर रहे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

रांची, 23 मार्च । रांची में बेहद भीड़-भाड़ वाले मेन रोड के पास अपराधियों ने पत्नी के साथ होली की खरीददारी करने निकले एक युवक को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गोली मार दी। उसे तत्काल मेन रोड स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

मृतक का नाम छोटू है। वह शहर के कांटाटोली इलाके में आजाद कॉलोनी का रहने वाला था। अपराधियों ने जिस तरह दो पिस्टल लहराते हुए व्यस्त इलाके में गोलीबारी की, उससे दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक भाग निकले।

सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह कि वारदात के कुछ देर पहले ही पुलिस बलों ने त्योहार पर सुरक्षा के मद्देनजर ने मेन रोड में अल्बर्ट एक्का के पास फ्लैग मार्च किया था। वारदात मेन रोड में उर्दू लाइब्रेरी के पास हुई है। युवक की पत्नी ने बताया है कि वे खरीदारी करने निकले थे। इसी दौरान पर पहले से घात लगाकर बैठे दो युवकों ने छोटू को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। एक गोली उसकी गर्दन में लगी और वह गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मान रही है। तफ्तीश जारी है।

अन्य ख़बरें

‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा के बीच संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर तंज, बोले- सत्ता की वजह से ऐसी बातें कर रहे

Newsdesk

पश्चिम बंगाल दिवस पर सीएम अधिकारी बोले- वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण के काले अध्याय का अंत

Newsdesk

पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा के पास से पकड़ा गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading