30.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सी-विजिल ऐप करेगा आचार संहिता के उल्लंघन की निगरानी

लखनऊ, 26 मार्च । लोकसभा चुनाव में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सी-विजिल ऐप लॉन्च किया। ऐप के जरिए लोग आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकेंगे।

ऐप सभी स्मार्टफोन पर आसानी से काम करता है। यह ऐप आचार संहिता के उल्लंघन की निगरानी भी करेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सी-विजिल ऐप के माध्यम से आम नागरिक आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन की शिकायत कर सकते हैं।

मोबाइल में प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से सी-विजिल ऐप डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के जरिए आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत, लाइव फोटो और लाइव वीडियो अपलोड कर शिकायत की जा सकती है।

सी-विजिल ऐप में लॉगिन करके नागरिक अपनी शिकायत की निगरानी भी कर सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सी-विजिल ऐप पर शिकायत करने के लिए नाम व मोबाइल नंबर की कोई बाध्यता नहीं है।

लेकिन शिकायतकर्ता अपना नाम व मोबाइल नंबर देता है तो ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत की निगरानी भी कर सकता है। शिकायत निस्तारण की समयावधि 100 मिनट है। शिकायत दर्ज होने पर संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अपने नजदीक के उड़न दस्ता (एफएसटी) टीम को शिकायत स्थल पर भेजा जाता है।

उन्होंने आगे बताया कि आम तौर पर सी-विजिल ऐप में धनराशि वितरण, गिफ्ट/कूपन वितरण, शराब वितरण आदि शिकायतों के अतिरिक्त बिना अनुमति पोस्टर, बैनर लगाना, बिना अनुमति बैठक करना, बिना अनुमति के प्रचार में गाड़ी लगाना, धार्मिक तथा उन्मादी भाषणबाजी करने संबंधित शिकायतें दर्ज की जाती हैं।

अन्य ख़बरें

भारत रूस को पछाड़ विदेशी मुद्रा भंडार में दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा

Newsdesk

पीएम मोदी ने जी20 में अफ्रीकी संघ को दिलाई स्थायी सदस्यता, ग्लोबल साउथ को बनाया मुख्य भागीदार : दक्षिण अफ्रीकी पत्रकार

Newsdesk

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन : पर्यटन को कम न आंकें, जीडीपी में बड़ा योगदान- साउथ अफ्रीका टूरिज्म हेड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading