23 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

महिलाओं और कलाकारों के प्रति कांग्रेस की घिनौनी सोच से हैरान हूं : मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 26 मार्च । भाजपा सांसद और लोकसभा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कंगना रनौत के मसले पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और पार्टी पर निशाना साधा।

मनोज तिवारी ने कहा कि वह महिलाओं और कलाकारों के प्रति कांग्रेस की घिनौनी सोच से हैरान हैं। तिवारी ने कांग्रेस से अपनी प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस समय रहते ऐसा नहीं करती है तो देश की महिलाएं जवाब देंगी। समझदार लोगों को यह अच्छी तरह से पता है कि रील लाइफ और रियल लाइफ में क्या अंतर होता है।

एक कलाकार को अपने रील लाइफ में कई चरित्र निभाने पड़ते हैं, तो अगर कोई कलाकार रील लाइफ में कोई चरित्र निभाता है तो क्या कांग्रेस रियल लाइफ में उनका वही चरित्र बनाएगी? क्या यही कांग्रेस के संस्कार है?

तिवारी ने कांग्रेस से पूछा कि क्या वह अपने प्रवक्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी? क्या भारत के कलाकारों के प्रति कांग्रेस की यही सोच रहेगी?

उन्होंने कांग्रेस के साथ खड़े होने के लिए आम आदमी पार्टी की आलोचना करते हुए सुप्रिया श्रीनेत के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस अपनी प्रवक्ता के खिलाफ समय रहते कोई कार्रवाई नहीं करती है तो देश के लोग और महिलाएं इसका जवाब देंगी।

भाजपा भारत के कलाकारों और महिलाओं का सम्मान करती है। अगर वो अपने कार्य के साथ-साथ देश सेवा के लिए आगे आते हैं, राजनीति में आते हैं तो भाजपा उनका स्वागत करती है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति है।

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading