35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है स्वामी स्मरणानंद जी महाराज का निधन : सीएम योगी

लखनऊ, 27 मार्च । रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए मुख्यमंत्री ने इसे आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

उन्होंने लिखा, ”रामकृष्ण मिशन के पूज्य अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद और आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनके अनुयायियों और परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। परमपिता परमेश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और रामकृष्ण परिवार को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

बता दें कि श्रीमत स्वामी स्मरणानंद 95 वर्ष के थे। वह 2017 में रामकृष्ण मिशन के 16वें अध्यक्ष बने थे।

उन्हें संक्रमण के कारण 29 जनवरी को कोलकाता स्थित रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में भर्ती कराया गया था, बाद में उन्हें सांस लेने में समस्या होने लगी।

इसके बाद उन्हें तीन मार्च को वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनका मंगलवार रात निधन हो गया। उनके निधन पर देशभर की जानी-मानी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

अन्य ख़बरें

भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने जारी किया 10 साल का रोडमैप

Newsdesk

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

Newsdesk

राहुल गांधी ने सीबीएसई के ओएसएम के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading