35.8 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

केजरीवाल बताएंगे कि कथित शराब घोटाले का पैसा कहां है : सुनीता केजरीवाल

नई दिल्ली, 27 मार्च । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बताएंगे कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले का पैसा कहां है। बुधवार को यह बात अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कही। सुनीता ने बताया कि वह केजरीवाल से मुलाकात करने गई थी। जहां अरविंद केजरीवाल ने उनसे यह बात कही। उधर, दिल्ली भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से संपर्क किया और ईडी हिरासत के दौरान केजरीवाल द्वारा कथित तौर पर भेजे गए पत्रों की जांच का आग्रह किया।

अरविंद केजरीवाल द्वारा हिरासत से कथित तौर पर आए पत्रों के संबंध में सीपी दिल्ली संजय अरोड़ा के पास एक पुलिस शिकायत दी गई थी। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन पत्रों की वास्तविकता निर्धारित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और केजरीवाल के मंत्रियों, आतिशी और सौरभ भारद्वाज की भागीदारी की जांच करने की बात कही, जो इन्हें प्राप्त करने का दावा करते हैं।

उधर, केजरीवाल फिलहाल ईडी की कस्टडी में हैं। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल लगातार केजरीवाल से मुलाकात के लिए ईडी ऑफिस जा रही हैं।

सुनीता केजरीवाल के मुताबिक अरविंद ने उन्हें कहा है कि ईडी ने इस कथित शराब घोटाले में 250 से ज्यादा रेड मारी है, लेकिन कहीं कोई पैसा नहीं मिला। हमारे घर पर हुई छापेमारी में मात्र 73 हजार रुपए मिले। सुनीता ने यह भी कहा कि हमारे घर के अलावा संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और कई अन्य व्यक्तियों के घर भी छापेमारी की गई लेकिन कहीं से रुपयो की कोई बरामदगी नहीं हुई।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा है कि वह 28 मार्च को कोर्ट के सामने इस बात का खुलासा करेंगे कि घोटाले का पैसा कहां है। वह सारे देश को बताएंगे कि इस कथित शराब घोटाले का पैसा है कहां, केजरीवाल इसका सबूत भी देंगे।

सुनीता केजरीवाल के मुताबिक अरविंद ने मुलाकात के दौरान कहा है कि उनका शरीर जेल में है लेकिन आत्मा आप सबके बीच है।

अन्य ख़बरें

रविवार को नहीं हुआ कचरा उठान, सड़कों पर फैली गंदगी से गौवंश के स्वास्थ्य पर खतरा

Newsdesk

अगले छह से सात दिनों के दौरान पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के अनुमान: मौसम विभाग

Newsdesk

गो संरक्षण के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहा उत्तर प्रदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading