38.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गिरिडीह के बगोदर बाजार में लगी भीषण आग, 10 दुकानें खाक

रांची, 28 मार्च । झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर बाजार में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से करीब 10 दुकानें जलकर राख हो गईं। इस घटना में भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

फायर ब्रिगेड ने करीब तीन घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया है।

आग लगने के कारणों की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे के करीब आग लगी। धुआं निकलता देख लोग कुछ समझ पाते कि आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया।

घटना की सूचना मिलने पर राज धनवार से फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और आग को बुझाया।

घटना में एक स्टूडियो, एक जेनरल स्टोर सहित कुछ दस छोटी-बड़ी दुकानें जल गईं। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय विधायक विनोद कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंचे।

आग से हुई क्षति का जायजा लिया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : सीएम योगी

Newsdesk

राजस्थान: जोधपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद आठ महिलाएं बीमार, ऑपरेशन थिएटर बंद किया गया

Newsdesk

रामपुर में यूपी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, डीएम ने छह वकीलों की सेवा समाप्त की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading