22.8 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार

नई दिल्ली, 28 मार्च । गुरुवार को सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 1047 अंक यानी 1.44 फीसदी ऊपर 74,044 अंक पर पहुंच गया। हालांकि फिर यह थोड़ा नीचे आकर 73,635.48 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज एफएनएसर्व 4 फीसदी से ज्यादा, बजाज फाइनेंस 3 फीसदी ऊपर रहे। इसी तरह एमएंडएम 3.3 फीसदी, एसबीआई 2.8 फीसदी, पावरग्रिड 2.5 फीसदी, एलएंडटी 2.3 फीसदी ऊपर रहे।

बीएसई पर 50 फीसदी से ज्यादा शेयर बढ़त पर रहे।

प्रभुदास लीलाधर के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक शिजू कूथुपालक्कल ने कहा कि निफ्टी ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 17,360 के स्तर से महत्वपूर्ण वृद्धि देखी है और 22,525 के उच्च स्तर को छू लिया है। इसमें लगभग 29 प्रतिशत की बढ़त है और वर्तमान में यह ऑल टाइम हाई पर है। मध्यम अवधि में इसके 22,700 और 23,200 स्तर के साथ आगे बढ़ने की गुंजाइश है। फिलहाल, आगे कुछ दिनों में समर्थन क्षेत्र 21,900 के स्तर के आसपास हो सकता है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि अप्रैल की शुरुआत से इसके फिर से ऊपर जाने की संभावना है। जारी रैली के लिए जो काम कर रहा है वह बाजार में भारी तरलता प्रवाह है। पिछले सात कारोबारी दिनों में डीआईआई ने बाजार में 24,373 करोड़ रुपये का भारी निवेश किया है, जिससे बाजार में मजबूती आई है।

अन्य ख़बरें

आईआईटी-तिरुपति में नॉन-टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती का मौका, इस तिथि तक करें आवेदन

Newsdesk

भारतीय वाहन कंपनियों की बिक्री अगस्त में मजबूत रही, कमर्शियल वाहनों ने भी ग्रोथ को दिया सहारा

Newsdesk

आरबीआई ने सुमन रे को नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading