August 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मप्र में कोरोना के 222 नए मामले सामने आए

भोपाल, 28 अप्रैल| मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान 222 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह मरीजों की संख्या 2165 से बढ़कर 2387 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 120 पर पहुंच गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 2387 हो गई है। इंदौर में मरीजों की संख्या 1207 से बढ़कर 1372 हो गई है। वहीं भोपाल में 458, जबलपुर में 70, उज्जैन में 123, मुरैना में 13, खरगोन में 61, बड़वानी में 24, छिंदवाड़ा पांच, विदिशा 13, होशंगाबाद 34, खंडवा 36, देवास 23, रतलाम 13, धार में 40, रायसेन में 45, मंदसौर नौ व आगर मालवा में 11, शाजापुर छह, सागर में पांच, ग्वालियर व श्योपुर चार-चार, अलिराजपुर में तीन व, शिवपुरी व टीकमगढ़ में दो-दो और डिंडोरी, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, अशोकनगर, शहडोल व रीवा में एक व अन्य राज्य से आए दो मरीज हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, मौत की संख्या में बीते 24 घंटों में 10 का इजाफा हुआ है और आंकड़ा 120 हो गया है। अब तक इंदौर में 63, भोपाल में 13, उज्जैन में 20, खरगोन में छह व देवास में सात मौतें हुई हैं। वहीं अब तक 377 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर से 134 हैं। वही भोपाल में 139 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

अन्य ख़बरें

‘कृष्ण चेतना’ विश्व को एकजुट कर सकती है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर उज्बेकिस्तान का दौरा

Newsdesk

हॉकी के जादूगर ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सीएम योगी सहित कई मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading