30.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव : बसपा ने 12 उम्मीदवारों का किया ऐलान, राजनाथ सिंह के खिलाफ मैदान में सरवर मलिक

लखनऊ, 3 अप्रैल। लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। बसपा ने सरवर मलिक को लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है।

बसपा की घोषित सूची के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से सरवर मलिक के अलावा गाजियाबाद से नंदकिशोर पुंडीर, अलीगढ़ से हितेंद्र कुमार बंटी उपाध्याय, मथुरा से सुरेश सिंह को मैदान में उतारा गया है।

इसके अलावा मैनपुरी से डॉ. गुलशन देव शाक्य, खीरी से अंशय कालरा रॉकी जी, उन्नाव से अशोक पांडेय, मोहनलालगंज से राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान, कन्नौज से इमरान बिन जफर, कौशांबी से शुभ नारायण, लालगंज से इंदु चौधरी, मिर्जापुर से मनीष त्रिपाठी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading