36.1 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

झारखंड के गिरिडीह में यात्री बस से 1.09 करोड़ रुपए जब्त

रांची, 4 अप्रैल । झारखंड के गिरिडीह जिले में जीटी रोड पर बुधवार देर रात वाहनों की चेकिंग के दौरान एक यात्री बस से एक करोड़ नौ लाख रुपए जब्त किए गए। गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। आशंका है कि इस रकम का इस्तेमाल चुनाव कार्य को प्रभावित करने के लिए किया जाना था।

जिस बस से रकम की बरामदगी हुई, वह बिहार के गया से कोलकाता जा रही थी। एसपी के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि यात्री बस में बड़ी रकम ले जाई जा रही है। इस आधार पर फ्लाइंड स्क्वॉड टीम को अलर्ट किया गया। बगोदर थाना क्षेत्र के औरा नामक स्थान पर चेकिंग के दौरान महारानी नामक यात्री बस से एक करोड़ नौ लाख रुपए जब्त किए गए। इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई है।

झारखंड में पिछले 10 दिन के दौरान अलग-अलग जिलों में पुलिस ने कुल मिलाकर करीब दो करोड़ की रकम जब्त की है।

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू है और इस दौरान 50 हजार रुपए से ज्यादा की नगदी लेकर चलने पर रोक है।

अन्य ख़बरें

12 शांति समझौतों और 10 हजार उग्रवादियों के आत्मसमर्पण से बदली पूर्वोत्तर की तस्वीर: सीएम सरमा

Newsdesk

परभणी के हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा को दी 47,600 करोड़ रुपए की सौगात, किया विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading