24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकशिक्षा

लखनऊ विवि की ऐतिहासिक इमारत का होगा जीर्णोद्धार

लखनऊ, 4 अप्रैल । कैनिंग कॉलेज भवन के नाम से मशहूर लखनऊ विश्वविद्यालय का प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-यूएसएचए) के तहत जीर्णोद्धार होने वाला है। 5 करोड़ रुपये की लागत से कॉलेज को नया रुप दिया जाएगा।

लखनऊ विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार कैनिंग कॉलेज की इमारत परिसर की सबसे पुरानी संरचना है जहां कक्षाएं आयोजित की जाती हैं।

कॉलेज की इमारत ब्रिटिश काल की बनी हुई हैं। इसकी छतें टपकती रहती हैं, दीवारें नम रहती हैं। इसे सही रखने के लिए इमारत की छतों की तत्काल मरम्मत और नवीनीकरण की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान फंड के लिए विश्वविद्यालय द्वारा सरकार को भेजे गए सभी प्रस्तावों में कैनिंग कॉलेज की मरम्मत सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है। इसमें 10 विभागों की कक्षाएं, प्रॉक्टर और डीन कार्यालय और तीन हॉल शमिल हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार ने कहा, ”कैनिंग कॉलेज एक स्वतंत्र कॉलेज था और 1920 में लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना से पहले भी यह अस्तित्व में था, इसलिए इमारत को दुरुस्त करने की जरूरत है। मालवीय और विश्वविद्यालय के एपी सेन हॉल को पहले ही पुनर्निर्मित किया जा चुका है, अब इमारत की कक्षाओं में प्रमुख मरम्मत कार्य की आवश्यकता है।”

कुलपति ने यह भी कहा कि अधिकारी स्नातकोत्तर छात्रों की कक्षाओं में आरामदायक फर्नीचर और आधुनिक सुविधाएं देने की योजना बना रहे हैं। वे कक्षाओं और शोध कार्यों के लिए परिसर में अधिक समय बिताते हैं।

उन्होंने कहा, “स्नातक छात्रों के लिए भी, हम कक्षाओं में सुधार करेंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय को हाल ही में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान योजना के तहत 100 करोड़ रुपये के अनुदान के लिए चुना गया था। योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से धनराशि विश्वविद्यालय को दी जाएगी।

अन्य ख़बरें

सूपाताल से मेडिकल मेन रोड तक कांग्रेस पार्षद दल ने किया प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग

Newsdesk

तथ्य स्वीकारना संस्कृति, सुधार की पहल ही प्रगति : सुधीर अग्रवाल

Newsdesk

पमरे भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा सीपीआर, बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के तरीके सीखे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading