June 23, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के साथ धोखधड़ी करने वाला शातिर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 5 अप्रैल । ग्रेटर नोएडा की दादरी थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 16 एटीएम कार्ड, एक स्वैप मशीन और स्कूटी बरामद हुई है। अभियुक्त खुशनसीब को पीएनबी बैंक एटीएम रेलवे रोड के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया है कि बरामद सभी एटीएम कार्ड उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बदले थे। ये लोग मौका पाकर एटीएम में आए लोगों को बहला-फुसलाकर पहले उनका एटीएम पिन देख लेते हैं और फिर उनका एटीएम कार्ड धोखे से बदल देते हैं। उसके बाद पीड़ित के कार्ड से कैश निकाल लेते हैं।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर दादरी, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग जगहों पर कई लोगों के एटीएम कार्ड बदले हैं।

अन्य ख़बरें

पनागर में महिला से झपटमारी, स्कूटी सवार बदमाश सोने की झुमकी छीनकर फरार

Newsdesk

शहपुरा पुलिस की कार्रवाई, कट्टा-कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में पुरानी रंजिश पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading