26.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

खान यूनिस के बाद अब आईडीएफ की राफा में जमीनी आक्रमण की तैयारी

तेल अवीव, 8 अप्रैल। इजराइली रक्षा बल (आईडीएफ) दक्षिणी गाजा में खान यूनिस ऑपरेशन समाप्त करने के बाद अब राफा मेें सैन्य अभियान की तैयारी कर रहा है।

इजराइली रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि राफा में जमीनी आक्रमण की तैयारी की जा रही है।

इज़राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने रविवार को आईडीएफ के 98वें डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और राफा ऑपरेशन पर चर्चा की।

अमेरिका और अन्य पश्चिमी शक्तियों सहित इज़राइल के सहयोगियों ने इज़राइल से कहा है कि वह राफा में जमीनी आक्रमण न करे, इससे नागरिकों को बहुत नुकसान होगा।

गौरतलब है कि राफा एक घनी आबादी वाला इलाका है। एक अनुमान के मुताबिक यहां 1.3 मिलियन लोग रहते हैं। मिस्र के राष्ट्रपति, अब्देल फतह अल-सिसी ने मार्च में मिस्र की यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से संभावित राफा ऑपरेशन पर चिंता व्यक्त की थी।

अन्य ख़बरें

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading