September 13, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

हरिद्वार में नानकमत्ता डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

देहरादून/हरिद्वार, 9 अप्रैल । उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में नानकमत्ता डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले एक आरोपी को सोमवार देर रात हरिद्वार में पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अमरजीत नाम का आरोपी ढेर हो गया। अमरजीत पर 16 से अधिक मामले दर्ज थे। वहीं दूसरा आरोपी फरार हो गया।

सोमवार देर रात थाना भगवानपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो दोनों भागने लगे।

पीछा करने पर पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी हमले में एसटीएफ ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ के दौरान आखिरकार एसटीएफ ने एक बदमाश को ढेर कर दिया जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ अस्पताल जाकर मामले की जानकारी ली गई। मृतक का नाम अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू है जो बाबा तरसेम सिंह की हत्या में वांछित था।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार ने बताया कि एक लाख रुपये का इनामी शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू मारा गया है, जबकि उसका साथी भाग गया।

उन्होंने बताया कि बाबा की हत्या को उत्तराखंड पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था और लगातार एसटीएफ और पुलिस दोनों हत्यारों की तलाश कर रही थी।

अन्य ख़बरें

मायावती का आकाश पर हमला, बोलीं ‘अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे, अभी भी अशोक सिद्धार्थ के कहे पर चल रहे’

Newsdesk

65 हिंसक वारदातें, शराब से जुड़े 44 मामले, 37 चाकूबाजियां और 19 अजनबी हमले, कहाँ है खाकी का खौफ?

Newsdesk

रायसेन जिला जेल में कैदी ने देशी कट्टे से प्रहरी को मारी गोली, जेल अधीक्षक निलंबित, अंदर हथियार पहुंचा कैसे?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading