जबलपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान मंच गिरने से करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिनमे एक बच्ची भी शामिल है, रोड शो के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे, उन्होंने सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश भी अस्पताल प्रबंधन को दिए जाहिर है कि प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान मंच पर ज्यादा लोगों के चढ़ जाने से वह धराशाई हो गया था ।


