जबलपुर के भेड़ाघाट में सरकारी जमीन पर रास्ता निकालने को लेकर दो पक्ष आपस में टकरा गए। इस घटना में दोनों पक्ष के लोगो ने एक दूसरे पर डंडे और धारदार हथियार से हमला किया जिसमे एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के सम्बन्ध में एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया की सहजपुर के पास प्रभु कुशवाहा और नारायण कुशवाहा के बीच सरकारी भूमि पर रास्ता निकालने को लेकर दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ जिसमे एक दर्जन लोग घायल हुए है। घायल नारायण कुशवाहा की रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
बाइट -उदय कुशवाहा -घायल
बाइट सूर्यकांत शर्मा एडिशनल एसपी
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट


