September 13, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 33,482 : मंत्रालय

गाजा, 11 अप्रैल । गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइली हमलों में अब तक 33,482 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है।

मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, पिछले 24 घंटों के दौरान, इजराइली सेना ने 122 फिलिस्तीनियों को मार डाला और 56 को घायल कर दिया। इससे पिछले साल सात अक्टूबर को इजराइल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से मरने वाले फिलिस्तीनियों की कुल संख्या बढ़कर 33,482 हो गई और 76,049 लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक कुछ मृतक अभी भी मलबे के नीचे और सड़कों पर हैं। इजराइली सेना एम्बुलेंस और नागरिक सुरक्षा दल को उन तक पहुंचने से रोक रही है।

अन्य ख़बरें

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)।

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading