September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, एक आतंकी मारा गया

श्रीनगर, 11 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में गुरुवार को एक आतंकवादी मारा गया।

पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात आतंकवादी का शव पुलवामा शहर से दो किमी दूर फ्रैसीपोरा गांव में मुठभेड़ स्थल पर पड़ा है।

पुलिस ने कहा, ऑपरेशन अभी भी जारी है।

गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना और पुलिस ने गुरुवार तड़के घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

सुरक्षा बल जैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि इलाके में तलाशी जारी है।

अन्य ख़बरें

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

‘यह वाकई एक शानदार उपलब्धि’, पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Newsdesk

मणिपुर: संदिग्ध उग्रवादी हमलों में चार की मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading