जबलपुर :- नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर के साथ पार्षद पति द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मचारियों ने गोरखपुर पुलिस थाने का घेराव किया,और पार्षद पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाई करने की मांग की, बताया जा रहा है कि गोरखपुर इलाके में बने नगर निगम के जोन क्रमांक 4 के सफाई सुपरवाइजर बालकिशन के साथ आज सुबह जब जार्ज डिसिल्वा वार्ड में साफ सफाई करवाई जा रही थी,उसी दौरान वार्ड पार्षद लक्ष्मी चक्रवर्ती के पति जय चक्रवर्ती ने विवाद करते हुए मारपीट की,जिससे बालकिशन को हाथ मे चोट आई है,सफाई सुपरवाइजर बालकिशन के साथ पार्षद पति द्वारा मारपीट की घटना के बाद वार्ड के सभी सफाई कर्मचारी लामबंद हो गए और गोरखपुर पुलिस थाने का घेराव कर पार्षद पति के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की,घेराव कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि पार्षद पति जय चक्रवर्ती बीते कुछ दिनों से बेवजह सुपरवाइजर बालकिशन से कहासुनी को रही थी,और उसी कड़ी में आज जब सुपरवाइजर बालकिशन वार्ड में काम करवा रहा था, उसी दौरान पार्षद पति ने विवाद किया,और सुपरवाइजर को पीटा,निगम के सफाई कर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पार्षद पति के खिलाफ कार्यवाई नहीं होती है,तो वह काम बंद कर विरोध जताएंगे,वहीं गोरखपुर पुलिस ने सफाई कर्मचारियों को मामले की जांच कर कार्यवाई करने का भरोसा दिया है।
बाइट – के.आर सोलंकी – सीएसआई
बाइट – पी.के शर्मा – थाना प्रभारी गोरखपुर, जबलपुर
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट


