38.6 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रूस यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार : क्रेमलिन

मॉस्को, 13 अप्रैल । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। बातचीत का आधार 2022 का निरस्त शांति समझौता हो सकता है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने ये बात कही है।

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ बैठक में पुतिन ने कहा कि मॉस्को बातचीत फिर से शुरू करने के पक्ष में है, लेकिन बातचीत का मकसद किसी भी ऐसी योजना को थोपना नहीं होना चाहिए जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।

 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पेसकोव ने शुक्रवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच मार्च 2022 में हुए शांति समझौते का मसौदा काम कर सकता है, हालांकि उसके बाद से कई बदलाव हुए हैं।

 

उन्होंने कहा कि क्रेमलिन को नहीं लगता कि यूक्रेन रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार है।

अन्य ख़बरें

दुनिया के केंद्रीय बैंक अगले पांच वर्षों में बढ़ाएंगे अपना गोल्ड रिजर्व, डॉलर की कम होगी हिस्सेदारी : वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल

Newsdesk

भारत-खाड़ी देशों के बीच गहरे पानी में एनर्जी पाइपलाइन बनाने की रिपोर्ट्स को केंद्र ने किया खारिज

Newsdesk

फीफा ने नस्लभेदी इशारा करने के आरोपों से ऑस्ट्रेलियाई वीएआर इवांस को बरी किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading