38.3 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

हनुमानतल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

जबलपुर की हनुमानतल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसके पास से पुलिस अवैध हथियार जप्त करने की कार्यवाही की है,थाना प्रभारी हनुमानताल मानस द्विवेदी और उनकी टीम ने विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सिंधी कैंप में बाड़े के पास एक व्यक्ति सफेद शर्ट पहने पिस्टल लिये हुये है।सीएसपी आरकेएस राठौर ने बताया कि सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना हनुमानताल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का लड़का खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम अभिषेक चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी ंिसंधी हनुमानताल बताया जो तलाशी लेने पर कमर में एक देशी पिस्टल जिसकी मैग्जीन में 1 कारतूस लोड था खोसे जिसके सम्बंध मे पूछताछ करने पर उक्त पिस्टल राहुल उर्फ नरेन्द्र गोटिया उम्र 20 वर्ष निवासी मरही माता मंदिर के पास हनुमानताल से 3 हजार रूपये में खरीदना बताया, आरोपी अभिषेक के बताये मरहीमाता स्थित राहुल उर्फ नरेन्द्र गोटिया के घर पर दबिश दी जहॉ राहुल उर्फ नरेन्द्र गोटिया उम्र 20 वर्ष निवासी मरही माता मंदिर के पास हनुमानताल का अपने घर पर मिला जिससे पिस्टल के संबंध में पूछताछ की गई जो लगभग एक माह पहले अपने घर के पीछे की भूलन माता पहाड़ी मे उक्त पिस्टल मिलना बताते हुये अभिषेक चौधरी को 3 हजार रूपये में पिस्टल एवं कारतूस बेचना स्वीकार किया।आरोपी अभिषेक चौधरी के कब्जे से पिस्टल एवं कारतूस तथा आरोपी राहुल उर्फ नरेन्द्र गोटिया के कब्जे से पिस्टल एवं कारतूस बिक्री के एक हजार रूपये जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये विवेचना में लिया गया।

बाइट – आरकेएस राठौर – सीएसपी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चाओं के बीच शाइना एनसी बोलीं- एकनाथ शिंदे का फोकस सिर्फ महाराष्ट्र के विकास पर

Newsdesk

एमपीपीएससी अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने किया पीजी कॉलेज का निरीक्षण

Newsdesk

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading