28.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बस पलटी, कई यात्री घायल

ऋषिकेश, 13 अप्रैल। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर शनिवार को एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके बाद बस में बैठे यात्रियों की चीख पुकार मच गई। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं जिनका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है।

दरअसल, शनिवार को ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर भद्रकाली मंदिर के पास एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिसमें 13 लोग घायल हुए हैं। बस ऋषिकेश से लम्बगांव, टिहरी की ओर जा रही थी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, तहसीलदार और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। बस हादसे में 3 यात्रियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से तत्काल एम्स अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया गया।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि बस बैरियर के कारण बच गई नहीं तो खाई में जा सकती थी। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading