27.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

खजुराहो से आरबी प्रजापति होंगे इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार

भोपाल, 15 अप्रैल । मध्य प्रदेश की खजुराहो संसदीय सीट से कांग्रेस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार आरबी प्रजापति को समर्थन देने का फैसला लिया है। ऐसे में आरबी प्रजापति गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार होंगे।

खजुराहो संसदीय सीट से सपा ने मीरा यादव को मैदान में उतारा था, मगर उनका नामांकन तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से निरस्त हो गया।

दरअसल, इंडी गठबंधन ने आपसी समझौते के तहत खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी (सपा) को दिया था। जब सपा के उम्मीदवार का नामांकन निरस्त हो गया तो पार्टी ने फारवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार प्रजापति को समर्थन देने का फैसला किया है।

मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं, जिनमें से 28 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि, एक सीट सपा के हिस्से में गई थी। पहले सपा ने प्रजापति को समर्थन देने का फैसला किया था और अब कांग्रेस ने भी उनका समर्थन कर दिया है। इस तरह गठबंधन के बतौर संयुक्त उम्मीदवार आरबी प्रजापति चुनावी मैदान में किस्मत आजमाएंगे।

अन्य ख़बरें

मुंबई में गणेशोत्सव के सातवें दिन 6,436 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, कोई अप्रिय घटना नहीं

Newsdesk

जनेकृविवि के इमलिया फॉर्म में वानिकी विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

Newsdesk

70वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज होगा शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading