35.3 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सली खेमे में खलबली, 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा, 16 अप्रैल । सुरक्षाबलों की प्रखर कार्रवाई से नक्सली खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। दंतेवाड़ा में एक या दो नहीं, बल्कि 26 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया, जिसे देखकर सुरक्षाबलों के भी होश फाख्ता हो गए। एक पल के लिए उन्हें लगा कि जैसे यह कोई चमत्कार हो रहा है, लेकिन यह कोई चमत्कार नहीं, बल्कि सच्चाई है।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एक इनामी नक्सली भी शामिल था। उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

प्रतिबंधित माओवादी संगठन ने सुरक्षाबलों की कार्रवाई के विरोध में 15 अप्रैल को बंद का आह्वान किया था। नक्सलियों के बंद का कोई खास असर नहीं दिखा।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों के बारे में एसपी गौरव राय ने बताया कि यह सभी शरारती गतिविधियों में संलिप्त थे, जिसमें पोस्टर लगाना, बैनर लगाना, रसद एकत्रित करना, आगजनी करना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाना शामिल है।

छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में सुरक्षाबलों की प्रखर कार्रवाई का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि अब तक इस अभियान के अंतर्गत 717 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, जिसमें 176 इनामी हैं। ये लोग कई विध्वंसक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

अन्य ख़बरें

चेकिंग में फंसी लग्जरी थार, 9.92 लाख नकद ने बढ़ाई चालक की मुश्किलें

Newsdesk

पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, परीक्षा स्पेशल ट्रेन में की तोड़फोड़; पुलिस ने की हवाई फायरिंग

Newsdesk

रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading