September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पटना में क्रेन और ऑटो की टक्कर में सात की मौत

पटना, 16 अप्रैल । बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग न्यू बाईपास इलाके में मंगलवार को मेट्रो के कार्य में लगे एक क्रेन और ऑटो की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, बताया जाता है कि ऑटो में सवार होकर सभी रेलवे स्टेशन से बस पकड़ने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान रास्ते में राम लखन पथ पर मेट्रो निर्माण के लिए क्रेन से काम किया जा रहा था।

ऑटो क्रेन के नजदीक पहुंचा और दोनों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है।

पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक सभी अलग-अलग जिले के बताए जा रहे हैं। मृतकों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

मूर्तिकार मनोज सोनकर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading