23.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना संसदीय सीट से भरा नामांकन

शिवपुरी/गुना, 16 अप्रैल । मध्य प्रदेश के गुना संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

सिंधिया ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले गुना में टेकरी स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बजरंग बली के दरबार में माथा ठेका। उसके बाद सैकड़ों कारों का काफिला गुना से शिवपुरी पहुंचा।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोड शो करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस मौके पर सिंधिया के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading