26.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम और त्रिपुरा में करेंगे रैली

नई दिल्ली, 17 अप्रैल । लोकसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। 19 अप्रैल को लोकसभा की जिन 102 सीटों पर मतदान होना है, उन सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर आज (बुधवार) शाम को थम जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम और त्रिपुरा के चुनावी रण में हुंकार भरते नजर आएंगे। पीएम मोदी बुधवार को सुबह 11 बजे असम के नलबाड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह त्रिपुरा के लिए रवाना हो जाएंगे।

पीएम मोदी करीब दोपहर 2 बजे त्रिपुरा के अगरतला में चुनावी जनसभा को संबोधित कर जनता से समर्थन की अपील करेंगे।

बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, लोकसभा के चुनाव सात चरणों में होने हैं। पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को लोकसभा की 102 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण के लिए आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा।

दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को 89, तीसरे चरण के तहत 7 मई को 94, चौथे चरण के तहत 13 मई को 96, पांचवें चरण के तहत 20 मई को 49, छठे चरण के तहत 25 मई को 57 और सातवें चरण के तहत 1 जून को लोकसभा की 57 सीटों पर मतदान होगा। नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी।

अन्य ख़बरें

देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें: पीएम

Newsdesk

मनसुख मांडविया ने जापान में किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

Newsdesk

मात्र 250 रुपए से संवार सकते हैं बच्चे का भविष्य! जानिए एनपीएस वात्सल्य स्कीम में क्यों बढ़ रही निवेशकों की रुचि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading