September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मणिपुर : कुकी संगठन ने अपने सदस्यों से कहा, लोकसभा चुनाव में मतदान से दूर रहें

इंफाल, 17 अप्रैल । कुकी-जोमी आदिवासी समुदाय की शीर्ष संस्था कुकी इनपी सदर हिल्स (केआईएसएच) ने मंगलवार को अपने सदस्यों को आगामी लोकसभा चुनाव में भाग लेने से दूर रहने का निर्देश दिया।

केआईएसएच की प्रचार शाखा ने एक बयान में यह स्पष्ट कर दिया कि लोकसभा चुनावों के लिए उनका दृष्टिकोण “बहिष्कार” करना नहीं है, बल्कि “मतदान से दूर रहने” का विकल्प चुनना है।

बयान में कहा गया है कि 18वीं लोकसभा चुनाव में कुकी-ज़ोमी समुदाय से कोई उम्मीदवार नहीं है। आदिवासियों के लिए आरक्षित बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र में चार उम्मीदवारों के बीच एक सर्वसम्मति वाले उम्मीदवार का चयन करने का प्रयास किया गया था। हालांकि, सर्वसम्मति नहीं बन सकी। इसलिए, कुकी इंपी मणिपुर द्वारा स्वीकार किए गए सभी हितधारकों के साथ तालमेल कर आगामी चुनाव में मतदान से दूर रहने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।”

बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के लिए चार उम्मीदवार हैं, जिनमें भाजपा समर्थित नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के उम्मीदवार कचुई टिमोथी जिमिक भी शामिल हैं। विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने इस सीट पर अल्फ्रेड कन्नगम एस. आर्थर को मैदान में उतारा है। जिमिक और आर्थर दोनों नागा समुदाय से हैं।

इस सीट के लिए दो स्वतंत्र उम्मीदवार एस खो जॉन और एलिसन अबोनमई भी मैदान में हैं।

मणिपुर में दो चरणों में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को मतदान होगा।

अन्य ख़बरें

आवास की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर महिलाओं की भूख हड़ताल

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ: प्रभारी मंत्री ने माँ नर्मदा उद्गम पर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के कल्याण की कामना

Newsdesk

औद्योगिक संस्थानों, मोटर गैरेज, रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में पूजे गये देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading