जबलपुर :- चैत्र नवरात्र के आठवीं दिन महाष्टमी पर माता महागौरी का विशेष पूजन अर्चन किया गया भोर सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी, खास तौर पर महिलाओं ने माता रानी को जल चढ़ाकर विधि विधान से पूजा अर्चन किया और खीर पूरी का भोग अर्पित कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की इस मौके पर ग्वारीघाट के सिंह वाहिनी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही यहां विधि विधान से कन्या पूजन का कन्या भोज भी कराया गया –
नर्मदा तो ग्वारीघाट के प्राचीन खेरमाई मंदिर में श्रद्धालु सुबह से ही पूजन अर्चन के लिए पहुंचे यहां भगत जी महाराज के सानिध्य में महिलाओं ने माता रानी को जल अर्पित किया और पूजन अर्चन कर उन्हें भोग चढ़ाया इस मौके पर खेल में मंदिर में सुबह से ही भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें कन्या भोज प्रमुख रहा ।
BYTE-
भगत जी महाराज
पुजारी


