35.2 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भारतीय संस्कृति को अपमानित करने से बाज नहीं आ रहे इंडी गठबंधन के नेता : सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली, 17 अप्रैल । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने ममता बनर्जी, राहुल गांधी और अखिलेश यादव सहित विपक्षी इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं पर बड़ा हमला बोला है।

उन्होंने कहा है कि भारत और पूरी दुनिया में रामनवमी का अद्भुत पर्व मनाया जा रहा है। लेकिन, इंडी गठबंधन के नेता भारत और भारतीय संस्कृति को अपमानित करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि में मां सिद्धिदात्री के पूजन के साथ अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी है। इस अवसर पर एक ओर जहां अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक किया गया है, वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन के नेता भारत और भारतीय संस्कृति को अपमानित और लज्जित करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस अवसर पर शांति बनाए रखने की अपील कर रही हैं। मतलब वह इस पर्व को अशांति से जोड़कर इसका अपमान कर रही हैं। वह एक बार फिर से भारतीय संस्कृति और सनातन संस्कृति को अपमानित करने का प्रयास कर रही हैं।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं को उत्तर प्रदेश की सीमा गाजियाबाद से गाजीपुर तक ही क्यों नजर आई? गौतमबुद्ध नगर से कुशीनगर तक क्यों नहीं नजर आई, सहारनपुर से बलिया तक नजर क्यों नहीं आई? दोनों नेताओं में से कोई भी उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। 2019 में अमेठी से हारने के बाद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश को छोड़ दिया था और उनकी माता सोनिया गांधी ने चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही राज्यसभा का रास्ता अपनाकर यूपी को छोड़ दिया। अखिलेश यादव भी उत्तर प्रदेश से चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं क्योंकि सबको पता है कि आएगा तो मोदी ही।

उन्होंने राम मंदिर को लेकर सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव के बयान को सनातन विरोधी बयान बताते हुए कहा कि सूर्य तिलक के वैज्ञानिक अवसर को पाखंड कहना सनातन के प्रति उनकी अवमानना की भावना को दर्शाता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव की ओर से इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर उठाए गए सवाल पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत के इतिहास में यह शायद पहली बार हो रहा है कि जिन लोगों ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए सैकड़ों करोड़ रुपए लिए हैं, वो ही इसको घोटाला कह रहे हैं। इसके जरिए वह पैसे ले भी रहे हैं और आलोचना भी कर रहे हैं। देश की जनता इसे समझ रही है।

अन्य ख़बरें

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

Newsdesk

सोलापुर में भीषण सड़क हादसा, कुएं में पिकअप वैन गिरने से आठ की मौत, सीएम फडणवीस ने जताया दुख

Newsdesk

25वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2026 का आज  पुलिस अधीक्षक जबलपुर के मुख्यातिथ्य में हुआ समापन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading