September 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

आईडीएफ ने राफा में हवाई हमले किए, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

तेल अवीव, 18 अप्रैल । इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गुरुवार तड़के राफा क्षेत्र में हवाई हमले किए। हमले में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

इजरायली और अरब मीडिया के अनुसार, हमले में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है और कई घायल हुए हैं।

ईरान ने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं, इसलिए आईडीएफ ने हमास और हिजबुल्लाह आतंकवादियों के खिलाफ अपनी आक्रामकता बढ़ा दी है।

आईडीएफ ने बुधवार को राफा क्षेत्र में हवाई हमला किया था जिसमें सात लोग मारे गए थे। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस सहित इजरायल के सहयोगियों ने इजरायल से राफा क्षेत्र पर हमला नहीं करने का अनुरोध किया था क्योंकि इस क्षेत्र में जनसंख्या घनत्व अधिक है।

इस क्षेत्र में लगभग 13 लाख लोगों की आबादी है। आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए किए गए किसी भी हमले से बड़ी संख्या में नागरिक हताहत हो सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने क्षेत्र में नागरिकों के लिए एक निकासी योजना तैयार की है, अमेरिका इस योजना से संतुष्ट नहीं था।

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading