27.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर में ट्रैफिक पुलिस के साथ मारपीट की घटना सामने आयी है

जबलपुर में ट्रैफिक पुलिस के साथ मारपीट की घटना सामने आयी है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने ओमती थाने में तीन लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राम नवमी त्यौहार पर जुलूस निकलना था। राम नवमी के जुलूस के चलते ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक आनंद गौतम की डियूटी मालवीय चौक से सिविक सेंटर तक वाहनों के डाइवरसन के लिए लगाई गई थी। डियूटी के दौरान एक कार वंहा ऐसे गुजर रही थी आनंद ने कार को रोका और जुलूस निकलने की बात बताकर कार को दुसरी और ले जाने के लिए कहा। कार चालक नहीं माना और कार बीच रास्ते में खड़ी कर आनंद गौतम से बहस करने लगा। बहस के बाद कार चालक कार लेकर चला गया और थोड़ी देर बाद आकर आनंद गौतम के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट करने के बाद कार चालक अपने साथियो के साथ चला गया। इस घटना के बाद पीड़ित आनंद गौतम ने ओमती थाने में तीन लोगो के खिलाफ मारपीट की घटना दर्ज कराई है।
पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है

बाइट -आनंद गौतम -पीड़ित आरक्षक

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मेडिकल कैश घोटाला: तीन तत्कालीन वित्तीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरा संशय

Newsdesk

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर, परिजन गए थे रिश्तेदारी में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading