23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राजस्थान सीएम ने डाला वोट, कहा-बीजेपी दोहराएगी इतिहास

जयपुर, 19 अप्रैल । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शुक्रवार को जयपुर के नवोदय महिला शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय जगतपुरा में मतदान करने पहुंचे और उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान विश्वास जताया कि इस बार भी बीजेपी इस सीट पर जीत का परचम लहराएगी।

वह अपने पत्नी और बेटे के साथ मतदान करने पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे के साथ सेल्फी ली। सेल्फी में उन्होंने अपनी उंगली में लगे निशान भी दिखाए, जो कि मतदान करने के बाद लगाया जाता है।

उन्होंने कहा, “हम इस बार भी 2014 और 2019 की तरह की जीत का पताका फहराने जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों पर मोहर लगाने की जरूरत है।

मतदान करने के बाद मुख्यमंत्री गोविंद देव मंदिर पहुंचे। इसके बाद सीएमएस अस्पताल में भर्ती अपनी मां की सुध लेने भी पहुंचे।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading