37.1 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

गाजियाबाद निवासी की कार से नोएडा पुलिस ने 6 लाख रुपए किए बरामद

 नोएडा, 19 अप्रैल । गौतमबुद्ध नगर में आचार संहिता उल्लंघन मामले में पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में नोएडा पुलिस ने गाजियाबाद के रहने वाले शख्स की कार से 6 लाख रुपए बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-63 थाना पुलिस ने गुरुवार रात चेकिंग और गश्त के दौरान एफएनजी तिराहे के पास संदिग्ध गाड़ी (यूपी 16 डीडी 9496) को चेक किया। इस दौरान गाजियाबाद के अभिषेक अग्रवाल और विजयनगर के गोविंद कुमार के कब्जे से कुल 6,00,000 रुपए बरामद किए गए।

पुलिस ने गाड़ी सवारों से रुपए के बारे में जानकारी मांगी तो दोनों ने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दी। दोनों व्यक्तियों से बरामद धनराशि को पुलिस ने कब्जे में लिया है और स्क्रीनिंग कमेटी को रिपोर्ट भेज दी है। स्क्रीनिंग कमेटी के पास तीन दिन के अंदर पैसों के लेनदेन से संबंधित कागजात और साक्ष्य को जमा करना होता है, अगर ऐसा नहीं होता है तो आगे कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

अन्य ख़बरें

परभणी के हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा को दी 47,600 करोड़ रुपए की सौगात, किया विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

Newsdesk

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नई टीम बनाई, माधव आनंद को मिली अहम जिम्मेदारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading