April 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

रोहतास : मुर्गा उधार ना देने पर बदमाशों ने दुकानदार की पीट-पीटकर की हत्या

रोहतास, 20 अप्रैल । रोहतास में बदमाशों ने एक दुकानदार की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। दुकानदार का कसूर महज इतना था कि उसने उन बदमाशों को मुर्गा उधार देने से मना कर दिया था।

दुकानदार ने कहा कि हमें इस बात से कोई गुरेज नहीं है कि आप मुर्गा खरीदना चाहते हैं, लेकिन उससे पहले आप हमें इसकी कीमत अदा करें। इसी बात पर बदमाशों ने दुकानदार को इस कदर बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान धनेश्वर चौधरी गुप्ता के रूप में हुई है।

मौके पर मृतक का बेटा पहुंचा तो उसने अपने पिता को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन उपचार के बाद दौरान धनेश्वर सिंह ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने कहा, आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

इस नृशंस वारदात ने एक बार फिर से बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य ख़बरें

शिक्षकों की टी. ई. टी. परीक्षा अनिवार्यता को समाप्त करने, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करने एवं जिले स्तर पर लंबित मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

Newsdesk

कुशवाहा युवा संघ जबलपुर द्वारा दतिया पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया

Newsdesk


100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र में टीबी स्क्रीनिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading