23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अतुल गामेची ने जूते-चप्पलों का हार पहनकर किया नामांकन, दिया ये संदेश

वडोदरा, 20 अप्रैल । लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक दल और उम्मीदवार एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस बीच वडोदरा से एक उम्मीदवार का अनोखा अंदाज सामने आया।

दरअसल, एक उम्मीदवार जूते-चप्पलों का हार पहनकर नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंच गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता अतुल गामेची ने अनोखे अंदाज में अपनी उम्मीदवारी दाखिल की।

अतुल गामेची ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकारी दफ्तर की भागदौड़ में आम आदमी के जूते घिस जाते हैं। अगर हम चुनाव जीतेंगे तो नागरिकों को सरकारी दफ्तरों का दबाव झेलना नहीं पड़ेगा। अहमदाबाद और सूरत के बीच आने वाले वडोदरा का विकास दम घुटने जैसा है। हम चुनाव जीतेंगे और वडोदरा की आवाज दिल्ली तक लाएंगे।

अन्य ख़बरें

तारीख पर तारीख की प्रवृत्ति में बदलनी होगी, 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का हो निस्तारण: सीएम योगी

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading