July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकशिक्षा

यूपी बोर्ड के नतीजे जारी, 10वीं में 89.55 और 12वीं में 82.60 प्रतिशत परिणाम

प्रयागराज, 20 अप्रैल । यूपी बोर्ड वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी हो गया। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में परिणाम की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि हाईस्कूल का 89.55 और इंटरमीडिएट का 82.60 प्रतिशत परिणाम है। दसवीं में सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया है। बागपत बड़ौत के ⁠विष्णु चौधरी, अमरोहा की काजल सिंह और सीतापुर की कशिश मौर्य दूसरे नंबर पर हैं। लड़कियों ने फिर बाजी मारी है।

सचिव ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार 22 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चली थी। उसके बाद प्रदेश भर में कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 16 से 31 मार्च तक चला था। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 55 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 10वीं के 29,47,311 और 12वीं के 25,77,997 छात्र शामिल थे। 3,24,008 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी थी।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश

Newsdesk

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading