September 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

मुजफ्फरपुर : सनकी पिता ने अपनी दो बेटियों पर किया चाकू से वार, एक की मौत

मुजफ्फरपुर, 20 अप्रैल । बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सनकी पिता ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। उसकी दो बेटियां हैं, उसने दोनों पर चाकुओं से वार किया। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है।

घटना के बाद बच्ची को तुरंत एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, दूसरे का इलाज जारी है।

उधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी इसी बात पर आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं कि आखिर कोई पिता ऐसे कैसे कर सकता है? आखिर कोई अपनी ही बेटी को कैसे मौत के घाट उतार सकता है?

फिलहाल, स्थानीय लोग पिता के दिमागी हालत पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से बच रहे हैं, लेकिन इस तरह के मामले में नृशंस वारदात को अंजाम देने वाला शख्स दिमागी रूप से असंतुलित या सनकी पाया जाता है। उधर, पुलिस भी इस पर विस्तृत बयान देने से बच रही है।

मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कारवाई में जुटी हुई है। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर तुरंत एफएसएल की टीम को बुलाया गया, जो फिलहाल वस्तुस्थिति को समझने का प्रयास कर रही है।

अन्य ख़बरें

हनुमानताल में तालाब में उतराती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप

Newsdesk

हनुमानताल में तालाब में उतराती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप

Newsdesk

ग्वारीघाट में सट्टा खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading