38.7 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बंगाल स्कूल नौकरी मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला सोमवार को

कोलकाता, 20 अप्रैल । कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक विशेष खंडपीठ सोमवार को पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) द्वारा सरकारी स्कूलों में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती में अनियमितताओं से संबंधित मामले में फैसला सुनाएगी।

सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश के बाद, न्यायमूर्ति देबांगसु बसाक और न्यायमूर्ति शब्बर रशीदी की विशेष खंडपीठ माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के साथ-साथ समूह-सी और डी श्रेणियाें में डब्ल्यूबीएसएससी द्वारा की गई गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती में अनियमितताओं से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रही थी।

मामले की सुनवाई 20 मार्च को पूरी हो गई थी, लेकिन पीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

अब न्यायालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मामले में सोमवार को फैसला सुनाया जाएगा।

अन्य ख़बरें

जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 5 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद क किया निष्क्रिय

Newsdesk

सीएम सम्राट चौधरी ने प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास में तेजी लाने का दिया निर्देश

Newsdesk

पश्चिम बंगाल विधायक हस्ताक्षर मामले में सीआईडी के सामने पेश होंगे अभिषेक बनर्जी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading