July 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पहले चरण के तूफान ने पीएम मोदी को सत्ता सौंपने का लिया है प्रण : मुख्यमंत्री योगी

चित्तौड़गढ़, 20 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ शनिवार को दूसरी बार राजस्थान के चुनावी समर में उतरे। योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, चित्तौड़गढ़ से सांसद और भाजपा उम्मीदवार सीपी जोशी के लिए रोड शो किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले चरण के तूफान ने फिर से मोदी जी को सत्ता सौंपने का प्रण कर लिया है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मभूमि से वीरभूमि मेवाड़ को प्रणाम करने आया हूं। इस धरा का इतिहास है कि यह राष्ट्रवाद के मुद्दे से कभी विचलित नहीं हुई। बलिदान के लिए यह वीरभूमि सदा तत्पर रही है। आधुनिक भारत के तीर्थ के रूप में इस धरा को पूरा भारत कोटि-कोटि प्रणाम करता है।

सीएम योगी ने कहा कि पहले चरण के 102 लोकसभा सीटों के रुझान बताते हैं कि पूरे देश की आवाज है फिर एक बार मोदी सरकार। अबकी बार 400 पार का लक्ष्य सफल होने जा रहा है। प्रचंड तूफान ने फिर से मोदी जी को सत्ता सौंपने का प्रण कर लिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जातिवादी-सांप्रदायिक सोच के कारण देश ने बहुत नुकसान सहा है। कांग्रेस सुरक्षा और आस्था से खिलवाड़ करने वाली पार्टी है। आज भारत में पटाखा फूटने पर भी पाकिस्तान सफाई देता है कि मेरा हाथ नहीं है, लेकिन कांग्रेस के समय आतंकियों को बिरयानी खिलाई जाती थी। कांग्रेसी बोलते थे कि राम हुए ही नहीं। ऐसे लोगों को सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है।

अन्य ख़बरें

गुरुओं ने ही पढ़ाया मानवता और समरसता का पाठ

Newsdesk

होटल सिटी मैक्स में हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, देह व्यापार संचालित होने का लगाया आरोप; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

श्रीमद्भागवत जीवन में धर्म, वैराग्य और संस्कारों का संदेश देती है: नृसिंहदेवाचार्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading