April 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

चाईबासा में दो एके-47, मैगजीन और भारी संख्या में कारतूस के साथ दो नक्सली गिरफ्तार

चाईबासा, 20 अप्रैल । झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के एरिया कमांडर सोमा हेंब्रम और बिरसा खंडाइत को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

चाईबासा एसपी आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों के पास से दो एके-47 के अलावा तीन मैगजीन, 88 राउंड कारतूस और कई सामान के साथ 50 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं। दोनों गोइलकेरा थाना क्षेत्र की चिटिर पहाड़ी के पास लोगों से लेवी (रंगदारी) वसूलने आए थे।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ पश्चिम सिंहभूम सहित कई थानों में नक्सली वारदातों से जुड़े मामले दर्ज हैं। इसके पहले इसी महीने संगठन के दो अन्य नक्सलियों इसाक बोदरा और विजय नायक को भी लेवी वसूलने के दौरान गोइलकेरा से हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

अन्य ख़बरें

शिक्षकों की टी. ई. टी. परीक्षा अनिवार्यता को समाप्त करने, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करने एवं जिले स्तर पर लंबित मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

Newsdesk

कुशवाहा युवा संघ जबलपुर द्वारा दतिया पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया

Newsdesk


100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र में टीबी स्क्रीनिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading