33.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू, सुबह से मतदाओं में मतदान के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा था

जबलपुर :- में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया था सुबह से मतदाओं में मतदान के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा था जबलपुर की आठ विधान सभाओ में 2 हजार 139 पूलिंग बूथ पर मतदाता बड़ी संख्या में पहुंच कर अपने मतों का प्रयोग करते नजर आए, जिला प्रशासन के अधिकारी बूथों पर जाकर निरीक्षण करते रहे ।जबलपुर में 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है मुख्य मुकाबला भाजपा के आशीष दुबे और कांग्रेस के दिनेश यादव के बीच है। जबलपुर में 18 लाख 96 हजार 346 वोटर अपने मतों का प्रयोग कर 19 उम्मीदवारों में से एक उम्मीदवार का चयन करेंगे। MLB स्कूल में लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। अबकी बार 400 पर का नारा भी दिया
मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे, उन्होंने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की,
कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दिनेश यादव ने भी दीक्षित पूरा मतदान केंद्र में लाइन में लगकर वोट डाला
विधायक अशोक रोहाणी ने महाकौशल कॉलेज में अपने परिवार के साथ वोट डाला
उत्तर मध्य के विधायक डॉ अभिलाष पांडे अपनी धर्मपत्नी के साथ हितकारिणी स्कूल देवताल में वोट डालने पहुंचे।
मतदान को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।
मतदान केदो में गर्मी के मध्य नजर पेयजल और सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहे पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण करते हुए निगरानी रख रहे थे |

 

अन्य ख़बरें

बंगाल: दक्षिण 24 परगना में भारी मात्रा में हथियार बरामद, तृणमूल के दो नेता गिरफ्तार

Newsdesk

अंजुमन इस्लामिया स्कूल विवाद: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निजी पक्षों को जारी किया नोटिस

Newsdesk

जेल से निकलते ही सूरज पटेल फिर गिरफ्तार, जबलपुर पुलिस को थी तलाश, साथियों के अरमानों पर फिरा पानी, रिहा होने जुलूस और जश्न की थी तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading