September 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

बिजनौर : कार में मिला युवक का शव

बिजनौर, 22 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कोतवाली शहर थाना क्षेत्र में सोमवार को 24 वर्षीय एक युवक कार में मृत पाया गया। उसके सिर पर गोली लगी है।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गांव त्रिलोकपुर निवासी रोहन के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को कोतवाली शहर पुलिस स्टेशन में कार में एक युवक के शव के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली। मौके पर जाकर देखा तो कोतवाली शहर थाना अंतर्गत गांव झल्ला के पास बंद स्विफ्ट डिजायर कार में ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति पड़ा हुआ था, जिसके सिर पर चोट लगी थी।

शहर पुलिस उपाधीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि मृतक को गन शॉट इंजरी है तथा एक पिस्टल भी कार से बरामद हुई है।

डीएसपी ने कहा प्रथम दृष्टया यह मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है। अपराध टीम के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञों ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया और तस्वीरें ली।

मृतक का शव जिला अस्पताल बिजनौर की मोर्चरी में रखा गया है। वारदात के बारे में जानने के लिए घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अन्य ख़बरें

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

सेवा से संकल्प अभियान में बालाघाट नगर पालिका ने दिया जनसेवा का संदेश

Newsdesk

सोसायटी प्रभारी प्रबंधक के
ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading