September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भाजपा ने सामाजिक ताने-बाने को किया तहस-नहस : अनिल शास्त्री

भोपाल, 22 अप्रैल । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते वर्षों में मध्य प्रदेश और देश की भाजपा सरकारों ने अपनी सत्ता की भूख मिटाने के लिए सामाजिक, राजनीतिक, संवैधानिक और आर्थिक ताने-बाने को तहस-नहस कर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि देश के प्रजातंत्र के लिए आज परीक्षा की घड़ी है, हमें पूरा विश्वास है कि देश की जनता जीतेगी और भाजपा सरकार की हार होगी। हमें पूरा विश्वास है कि जिन भाजपा सरकारों ने किसानों, नौजवानों, बेटियों, दलितों, पिछड़ों और पहलवानों सबका अपमान किया है, उन्हें देश की जनता परास्त करेगी।

बेरोजगारी की चर्चा करते हुए अनिल शास्त्री ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने वादा किया था कि हर साल दो करोड़ रोजगार देंगे। इंटरनेशनल लेबर आर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट बताती है कि भारत के 83 प्रतिशत युवाओं के पास रोजगार नहीं है। कांग्रेस का वादा है कि सरकार में आने पर 25 साल तक के युवाओं को एक लाख रुपए प्रतिवर्ष की पहली नौकरी पक्की होगी। 30 लाख सरकारी रिक्त पद भरे जायेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को महंगाई की आग में झोंक दिया है। कांग्रेस सरकार में जो गैस का सिलेंडर 400 का था, वह आज 1,000 रुपए पार हो गया है। 60 और 70 रुपए दाल और तेल 200 रुपए पार किया गया। 60 और 70 रुपए का पेट्रोल-डीजल 100 रुपए के पार चला गया है। आटा 20 रुपए किलो से 50 रुपए और दूध 38 रुपए से 66 रुपए लीटर कर दिया गया है।

अन्य ख़बरें

आवास की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर महिलाओं की भूख हड़ताल

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ: प्रभारी मंत्री ने माँ नर्मदा उद्गम पर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के कल्याण की कामना

Newsdesk

औद्योगिक संस्थानों, मोटर गैरेज, रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में पूजे गये देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading