सी टाइम्स
प्रादेशिक

मोदी लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रहरी : गिरिराज सिंह

बेगूसराय, 23 अप्रैल । केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से भाजपा के प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रहरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बाबा साहब के संविधान के अनुरूप गरीबों को ताकत दी है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव के पूर्णिया में महागठबंधन को नहीं तो एनडीए को वोट देने की अपील को लेकर कहा कि अब महागठबंधन और तेजस्वी यादव अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं, यही कारण है कि उन्होंने ऐसा कहा है। मुझे खुशी है कि वे मेरे लिए अपील कर रहे हैं।

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि ओवैसी ब्रदर्स और सारे लोगों को मैं चुनौती के साथ कहता हूं कि वे इस चुनाव में घोषणा करें कि हम जनसंख्या नियंत्रण कानून लाएंगे। मैं समझ लूं कि वे अधिक बच्चा पैदा करने वाले समूह को समर्थन नहीं करते।

विपक्ष के केंद्र सरकार पर हिटलरशाही के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अगर हिटलरशाही होती तो ओवैसी की जुबान खुलती? उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि वे भारत माता को गाली देते?

अन्य ख़बरें

हरियाली के रंग में रंगा  हाईकोर्ट बार

Newsdesk

NSA आदेश रद्द, हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड की सत्यता पर उठाए सवाल

Newsdesk

शराब दुकानों से कथित वसूली के आरोप पर सियासत गरम, ऑडियो के बाद कर्मचारियों के वीडियो जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading