23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘दिल दोस्ती डायलेमा’ में अनुष्का सेन संग केमिस्ट्री पर बोले कुश जोतवानी, ‘वह बिल्कुल मेरी तरह हैं’

मुंबई, 23 अप्रैल । एक्टर कुश जोतवानी ने अपकमिंग यंग-एडल्ट सीरीज ‘दिल दोस्ती डायलेमा’ में अनुष्का सेन के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री के बारे में खुलकर बात की।

शो में फरजान का किरदार निभाने वाले कुश ने कहा, “अनुष्का के साथ बॉन्डिंग सेट पर और बाहर शानदार रही, जो पर्दे पर हमारी केमिस्ट्री में भी दिखाई दे रही थी। हमने काफी एन्जॉय किया। अनुष्का बिल्कुल मेरी तरह है, उनके साथ हर एक सीन रियल लग रहा था।”

अपने किरदारों के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने कहा, “मुझे अस्मारा और फरजान के बीच का बॉन्ड काफी पसंद आया, दोनों बिल्कुल अलग हैं। हमने वर्कशॉप्स और स्क्रिप्ट के जरिए अस्मारा के किरदार को बेहद बारिकियों के साथ उजागर किया, जो फरजान से बहुत अलग थी।”

अनुष्का ने कहा, “वह अपनी लाइफ में हर चीज को लेकर एक्साइटेड रहती हैं, जबकि फरजान हर मामले में शांति से काम लेते हैं।”

‘दिल दोस्ती डायलेमा’ का प्रीमियर 25 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर होगा।

अन्य ख़बरें

‘पीएम मोदी हमेशा भारत को सबसे पहले रखते हैं’, साउथ के सितारों ने दी जन्मदिन की बधाई

Newsdesk

अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने परिवार संग किया गणपति बप्पा का विसर्जन

Newsdesk

‘7 दिन में माफी मांगो…’ दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading