40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक दिवसीय उत्तराखंड दौरा

देहरादून/ऋषिकेश, 23 अप्रैल । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को उत्तराखंड आ रही हैं। वो एम्स के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के लिए ऋषिकेश आ रही हैं। साथ ही वो यहां बच्चों को उपाधि प्रदान करेंगीं और टॉपर बच्चों को मेडल भी देंगी।

इसके बाद राष्ट्रपति मां गंगा की आरती करने के लिए परमार्थ आश्रम पहुंचेंगी, जहां वो मां गंगा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगी। इसके बाद वो देहरादून में राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी।

इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर विनोद के पॉल बतौर विशेष अतिथि शामिल होंगे।

एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में मेडिकल के 598 छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी। जबकि, टॉपर छात्र-छात्राओं को 14 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 कांस्य समेत 16 पदकों से नवाजा जाएगा।

वहीं राष्ट्रपति के दौरे को लेकर एम्स में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद कर दी गई है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रूट को भी डायवर्ट किया गया है।

अन्य ख़बरें

‘आपका एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है’, विश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा नेताओं की अपील

Newsdesk

इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा: अखिलेश प्रताप सिंह

Newsdesk

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading