22.7 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आंध्र के मेडिकल छात्र की किर्गिस्तान में झरने में डूबने से मौत

विशाखापत्तनम, 23 अप्रैल । आंध्र प्रदेश के एक मेडिकल छात्र की किर्गिस्तान में एक झरने में डूबने से मौत हो गई।

अनाकापल्ली जिले का रहने वाला दसारी चंदू (20) विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों के साथ वहां गया था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ झरने में उतरा। लेकिन बर्फ में फंसकर उसकी मौत हो गई।

अनाकापल्ली जिले के मदुगुला गांव का निवासी चंदू हलवा विक्रेता भीमा राजू का दूसरा बेटा था। वह एक साल पहले एमबीबीएस करने के लिए किर्गिस्तान गया था।

परिवार ने भारत सरकार से उसके पार्थिव शरीर को घर लाने में मदद की अपील की है।

अनाकापल्ली सांसद बी. वेंकट सत्यवती ने इस मुद्दे को केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी के संज्ञान में लाया।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने किर्गिस्तान में भारतीय दूतावास के अधिकारियों से बात की और उनसे चंदू के शव को भारत भेजने में सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया।

अन्य ख़बरें

सूपाताल से मेडिकल मेन रोड तक कांग्रेस पार्षद दल ने किया प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग

Newsdesk

तथ्य स्वीकारना संस्कृति, सुधार की पहल ही प्रगति : सुधीर अग्रवाल

Newsdesk

पमरे भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा सीपीआर, बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के तरीके सीखे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading