April 6, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में मुठभेड़ में दो जवान घायल

श्रीनगर, 24 अप्रैल । जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के रेन्जी वन क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

मठभेड़ में आतंकियों की फायरिंग में दो जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

दो दिन पहले आतंकवादी राजौरी जिले में एक सेना के जवान के घर में घुस गए थे। सेना का जवान उनके चंगुल से भाग निकला। लेकिन आतंकियों ने सरकारी समाज कल्याण विभाग के एक कर्मचारी की हत्या कर दी थी। कर्मचारी सेना के जवान का भाई है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को सरकारी कर्मचारी की हत्या के लिए जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

अन्य ख़बरें

गुजरातियों का अपमान, गांधी-पटेल की धरती की गरिमा को ठेस’, खड़गे के बयान पर भूपेंद्र पटेल का पलटवार

Newsdesk

केंद्रीय कृषि मंत्री बोले, रायसेन में ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ में किसानों को मिलेगी साइंटिफिक गाइडेंस

Newsdesk

बदायूं में भीषड़ सड़क हादसे का शिकार हुई बारात बस, 2 युवकों की मौत, 6 से अधिक घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading